लाइव न्यूज़ :

मुंबई: एयरहोस्टेस से उसके दोस्त और रूममेट ने किया रेप, एक गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 6, 2019 07:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के अनुसार जब वह अगली सुबह उठी तो उसे एहसास हुआ कि उसने शराब पी थी. महिला का आरोप है कि उसके मित्र ने रात में उससे जबर्दस्ती की.

मुंबई में एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली 25 वर्षीय एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया है कि अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में उसके मित्र और उसके साथ कमरे में रहने वाले ने रेप किया. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि घटना मंगलवार को गोनी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई, जहां महिला का मित्र स्वप्निल बाड़ोदिया (25) पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था. महिला ने पुलिस को बताया कि बाड़ोदिया भी एक एयरलाइन में काम करता है. वह और महिला मंगलवार को रात्रि भोजन के लिए बाहर गए थे. उन्होंने बाद में उसके फ्लैट पर शराब पी.

महिला के अनुसार जब वह अगली सुबह उठी तो उसे एहसास हुआ कि उसने शराब पी थी. बाड़ोदिया और उसके मित्र ने रात में उससे जबर्दस्ती की. महिला ने एमआईडीसी पुलिस थाने में सामूहिक रेप की एक शिकायत दर्ज कराई. एमआईडीसी पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन अलकनुरे ने कहा, ''हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है.'' पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि बाड़ोदिया ने अपराध स्वीकार कर लिया, लेकिन इसमें अपने रूममेट की संलिप्तता से इनकार किया है. बाड़ोदिया को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. आगे की जांच जारी है.

टॅग्स :रेपमुंबईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?