लाइव न्यूज़ :

मुंबई: लड़की समझकर जिससे की शादी , हनीमून पर सच्चाई जानकर उड़े होश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 7, 2018 08:35 IST

मुंबई में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद लड़के को जब पता चला कि उसकी दुल्हन भी उसी की तरह से लड़का है तो उसके होश उड़ गए है।

Open in App

मुंबई, 7 अगस्त : मुंबई में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के बाद लड़के को जब पता चला कि उसकी दुल्हन भी उसी की तरह से लड़का है तो उसके होश उड़ गए है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद धोखा देने वाले लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

खबर के अनुसार मुंबई के गोवंडी इलाके में रहने वाले 22 साल के यामीन सैयद की कॉलेज में ही साथ पढ़ने वाली लड़की से दोस्ती हो गई थी। धीमें धीमें ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला लिया। वहीं, इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते को लेकर राज़ी थे, जिसके बाद इसी साल दोनों विवाह बंधन में बंध गए। लेकिन सच तब सामने आया जब दोनों हनीमून पर पहुंचे।

कहा जा रहा है कि जब ये कपल हनीमून पर पहुंचा तो वहां यामिन के सपने बुरे ख्वाब में तब्दील हो गए। उसे पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, वह लड़की नहीं, उसी की तरह लड़का है। ऐसे में अब पीड़ित यामीन सैयद का कहना है कि वह हमेशा मुझसे दूर-दूर रहती थी। वह अक्सर वह बीमारी और ऑपरेशन का बहाना बनाकर मुझसे बचती रही।

लेकिन फिर जब हम हनीमून पर गए तो पता चला कि वह तो लड़का है। ऐसे में पीड़ित का कहना है कि उसके साथ धोखा किया गया है। जब उसने घर पर ये बात बताई तो सबके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, लड़के के पिता कहा कहना है कि आरोपी लड़के के घरवालों ने भी उनसे सच को छुपाया, इसीलिए हमने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस इस संबंध में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, लड़के और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हो गया है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :वेडिंगक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली