लाइव न्यूज़ :

89 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी को मार डाला, हत्या कर लाश के साथ पूरी रात बिताई, वजह जान हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: February 7, 2022 22:12 IST

मेघवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुषोत्तम सिंह गंधोक ने अपनी 81 वर्षीय पत्नी कमलजीत सिंह और 55 वर्षीय पुत्री की शेर-ए-पंजाब कॉलोनी स्थित मकान में रविवार रात हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी बेटी को फोन करके उसे घटना के बारे में जानकारी दी।बेटी से पहले पुलिस को फोन करने के लिए कहा।अविवाहित और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

मंबुईः मंबुई में अंधेरी स्थित एक मकान में 89 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दोनों की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने सोते समय दोनों की हत्या कर दी और लाश के साथ पूरी रात बिताई।

मेघवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुषोत्तम सिंह गंधोक ने अपनी 81 वर्षीय पत्नी कमलजीत सिंह और 55 वर्षीय पुत्री की शेर-ए-पंजाब कॉलोनी स्थित मकान में रविवार रात हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद उसने फ्लैट को अंदर से बंद करके पूरी रात लाश के साथ बिताई और सोमवार की सुबह अपनी बड़ी बेटी को फोन करके उसे घटना के बारे में जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बेटी के घर पहुंचने पर गंधोक ने कमरा खोलने से इनकार कर दिया और बेटी से पहले पुलिस को फोन करने के लिए कहा। लेकिन बेटी ने उसे दरवाजा खोलने के लिए मना लिया। कमरे में गंधोक की पत्नी और उनकी अविवाहित और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कहा कि दोनों कई वर्षों से कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं और वह उनके कष्ट को अब और बर्दास्त नहीं कर सकता था, इसलिए उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को हत्या के मामले में गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली