लाइव न्यूज़ :

मुंबईः होटल में 40 वर्षीय पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान 61 वर्षीय शख्स बेहोश, अस्पताल में मृत घोषित, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 19:00 IST

महाराष्ट्र के मुंबई का मामला है। अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति वर्ली का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला के हवाले से कहा कि यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति ने शराब पीने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे40 वर्षीय महिला के साथ उपनगर कुर्ला के एक होटल में पहुंचा।महिला के बारे में उसने दावा किया कि वह उसकी प्रेमिका है। महिला को बाद में कुर्ला थाने लाकर पूछताछ की गई।

मुंबईः मुंबई के एक होटल में सोमवार सुबह अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान एक 61 वर्षीय शख्स बेहोश हो गया और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका।

अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति सुबह करीब 10 बजे 40 वर्षीय महिला के साथ उपनगर कुर्ला के एक होटल में पहुंचा। महिला के बारे में उसने दावा किया कि वह उसकी प्रेमिका है। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त बाद महिला ने होटल के रिसेप्शन को सूचित किया कि व्यक्ति बेहोश हो गया है और कोई जवाब नहीं दे रहा है।

कुर्ला थाने के अधिकारी ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फौरन स्थानीय पुलिस को सूचित किया जो बुजुर्ग शख्स को सायन में स्थित नगर निकाय के अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को बाद में कुर्ला थाने लाकर पूछताछ की गई।

अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति वर्ली का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है। उन्होंने महिला के हवाले से कहा कि यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति ने शराब पीने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हो गया।

अधिकारी ने बताया, “ शुरुआती सूचना के आधार पर, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मौत के सटीक कारण के बारे में जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसने पहले कोई गोली खाई थी।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा