लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 58 वर्षीय स्वयंभू बाबा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पीड़ित महिला के साथ वह उस समय से रेप करता आ रहा था, जब वह नाबालिग थी, माता-पिता को आपबीती सुनाई

By भाषा | Updated: September 11, 2022 22:37 IST

अनुष्ठान की आड़ में बाबा ने पीड़िता के साथ 2019 से (जब वह नाबालिग थी) कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के बाद इन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ परिचितों ने बाबा की ‘‘दिव्य’’ शक्तियों के बारे में उन्हें बताया था। पीड़िता द्वारा हाल में माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाए जाने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया।

मुंबई: मुंबई में एक 58 वर्षीय स्वयंभू बाबा को बलात्कार के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ वह उस समय से बलात्कार करता आ रहा था, जब वह नाबालिग थी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्सोवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित का परिवार उस समय आरोपी सुरेश कुमार रवींद्र नारायण अवस्थी के संपर्क में आया था।

जब उनके कुछ परिचितों ने बाबा की ‘‘दिव्य’’ शक्तियों के बारे में उन्हें बताया था। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान की आड़ में बाबा ने पीड़िता के साथ 2019 से (जब वह नाबालिग थी) कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के बाद इन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करता रहा।

पीड़िता द्वारा हाल में माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाए जाने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि अवस्थी को रविवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया।

नृत्यांगना ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक 37 वर्षीय पेशेवर नृत्यांगना ने अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने नृत्य का ऑडिशन लेने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा कि वह वर्ष 2021 में एक नृत्य प्रदर्शन के दौरान बिहार के मूल निवासी आशीष के संपर्क में थी।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसे फिल्मों और धारावाहिकों में मौका देने का वादा किया। महिला ने शिकायत में कहा, ‘‘दिसंबर 2021 में आशीष ने मुझे डांस ऑडिशन देने के बहाने सेक्टर-29 स्थित एक होटल में बुलाया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने इस कृत्य को फिल्माया और मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।’’

पीड़ित ने कहा कि उसके विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। लेकिन लंबे समय के बाद पीड़िता ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। सेक्टर 29 थाने के अतिरिक्त प्रभारी राकेश कुमार ने कहा, ‘‘जीरो प्राथमिकी के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा