लाइव न्यूज़ :

मुंबई: अभिनेत्री से रेप के मामले में पुलिस ने 55 वर्षीय डॉक्टर को दबोचा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 8, 2019 17:14 IST

पुलिस ने बताया, हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।'' आरोपी को 10 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है और इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अभिनेत्री से रेप के मामले में 55 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया।सीरियल में काम करने के दौरान डॉक्टर और अभिनेत्री संपर्क में आए थे।

मुंबई पुलिस मे एक 55 वर्षीय डॉक्टर को एक अभिनेत्री-मॉडल से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता दोनों एक सीरियल में काम करने के दौरान संपर्क में आए थे।

पुलिस ने बताया, हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।'' आरोपी को 10 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है और इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

बता दें कि हाल में मुंबई पुलिस ने सिंगर और एक्टर करन ओबेरॉय को एक महिला के साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ रविवार को आईपीसी की धारा 376 (रेप) और 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को 9 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

34 वर्षीय पीड़िता पेशे से एक ज्योतिष बताई जाती है। पीड़िता ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि 2016 में एक डेटिंग ऐप के जरिये वह अभिनेता के संपर्क में आई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि अभिनेता ने उसका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और उससे जबरन वसूली की। 

पीड़िता के मुताबिक संपर्क में आने के साल भर बाद अभिनेता ने एक दिन उसे नारियल पानी ऑफर किया और फिर उसके साथ रेप किया। ओबेरॉय करीब 25 वर्षों से अभिनय के पेश में हैं। वह 'स्वाभिमान', 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और 'साया' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

टॅग्स :रेपमुंबईमुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर