लाइव न्यूज़ :

मुंबईः रिहाइशी इमारत में 54 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोसियों पर किया चाकू से हमला, तीन लोगों की मौत, दो अन्य लोग घायल और एक की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 17:07 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ग्रांट रोड स्थित पार्वती मेंशन में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघर गया, चाकू उठाया और कथित तौर पर पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान जयेंद्र मिस्री (77), उनकी पत्नी इलाबेन मिस्त्री (70) और जेनिल ब्रह्मभट्ट (18) की मौत हो गई।घरेलू सहायक प्रकाश वाघमारे (53) और स्नेहल ब्रह्मभट्ट (44) का इलाज किया जा रहा है।

मुंबईः दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को एक रिहाइशी इमारत में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ग्रांट रोड स्थित पार्वती मेंशन में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया था, और उसे संदेह था कि पड़ोसियों ने उन्हें उकसाया था।

वह तभी से मानसिक रूप से परेशान था और अपने पड़ोसियों को देखकर वह अपने घर गया, चाकू उठाया और कथित तौर पर पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि घायलों को गिरगांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जयेंद्र मिस्री (77), उनकी पत्नी इलाबेन मिस्त्री (70) और जेनिल ब्रह्मभट्ट (18) की मौत हो गई।

इसके अलावा घरेलू सहायक प्रकाश वाघमारे (53) और स्नेहल ब्रह्मभट्ट (44) का इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि डीबी मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा