लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मोबाइल फोन की मरम्मत पर खर्च हुए 500 रुपये, नहीं देने पर दो भाइयों ने चाकू निकाला और सीने में वार कर 25 वर्षीय युवक की हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 21:42 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई और मृतक की पहचान नाजिम इफ्तिकार खान के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देखान और दोनों आरोपी बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रहते थे। आरोपियों में से एक ने खान का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था।मरम्मत के लिए उसने 1,000 रुपये की मांग की थी।

मुंबई: मुंबई के बांद्रा उपनगर में क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए 500 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर दो भाइयों ने 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई और मृतक की पहचान नाजिम इफ्तिकार खान के रूप में हुई।

 

अधिकारी के अनुसार, खान और दोनों आरोपी बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रहते थे। आरोपियों में से एक ने खान का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसकी मरम्मत के लिए उसने 1,000 रुपये की मांग की थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने खान की पत्नी को 500 रुपये दिए और आश्वासन दिया कि बाकी पैसे रात 12 बजे से पहले दे दिए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि बकाया भुगतान को लेकर लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाला और खान के सीने में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्ली में निर्माण विहार में मेट्रो के आगे कूदा शख्स, इलाज के दौरान मौत

पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर 56 वर्षीय सेल्समैन ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना स्टेशन नियंत्रक ने पुलिस को दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित निर्माण विहार स्टेशन पहुंची, तो उन्हें पता चला कि स्वास्थ्य विहार निवासी पीड़ित अतुल अग्रवाल को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है।

अग्रवाल को बाद में इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि इलाज के दौरान अग्रवाल ने दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता की धरा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यामहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली