लाइव न्यूज़ :

मुंबईः ऑनलाइन धोखाधड़ी में 50 वर्षीय महिला ने 14.30 लाख रुपये गंवाए, नौकरी का प्रस्ताव दिया और खाते को ऐसे किया साफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2023 13:18 IST

पुलिस ने बताया कि महिला को 23 मार्च को व्हाट्सएप पर एक अन्य महिला ने संदेश भेजा, जिसने खुद को मुंबई में एक सोशल मीडिया एजेंसी का मालिक बताया और उसे ‘फ्रीलांसर’ के तौर पर नौकारी करने का प्रस्ताव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन नौकरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसके बाद साजिश का शिकार हुई।चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।यूट्यूब लिंक भेजे गए, उन्हें ‘लाइक’ करने को कहा गया और बदले में कुछ पैसे दिए गए।

ठाणेः महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी में 50 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर 14.30 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला को कथित तौर पर ऑनलाइन नौकरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसके बाद वह इस साजिश का शिकार हुई।

 

 

एनआरआई सगरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला को 23 मार्च को व्हाट्सएप पर एक अन्य महिला ने संदेश भेजा, जिसने खुद को मुंबई में एक सोशल मीडिया एजेंसी का मालिक बताया और उसे ‘फ्रीलांसर’ के तौर पर नौकारी करने का प्रस्ताव दिया। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि इसके बाद महिला को कुछ यूट्यूब लिंक भेजे गए, उन्हें ‘लाइक’ करने को कहा गया और बदले में कुछ पैसे दिए गए।

इसके बाद महिला से ‘क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग’ में कुछ लेन-देन कराया गया और शुरुआत में इसमें भी कुछ पैसे उसे मिले। कुछ समय बाद उसे पैसे मिलने बंद हो गए और तब तक वह कथित तौर पर 14.30 लाख रुपये गंवा चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा