मुंबईः 16 वर्षीय बेटी के साथ 41 वर्षीय पिता ने किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता के साथ 32 वर्षीय पुरुष मित्र ने भी किया बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में दोनों अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2023 17:52 IST2023-06-24T17:51:44+5:302023-06-24T17:52:52+5:30

चेंबूर स्थित तिलक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मोहल्ले के 32 वर्षीय एक व्यक्ति से दोस्ती थी।

Mumbai 41-year old father sexually assaulted 16-year-old daughter 32-year old male friend also rape victim both arrested for getting her pregnant | मुंबईः 16 वर्षीय बेटी के साथ 41 वर्षीय पिता ने किया यौन उत्पीड़न, पीड़िता के साथ 32 वर्षीय पुरुष मित्र ने भी किया बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में दोनों अरेस्ट

आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsकिशोरी के 41 वर्षीय पिता ने उसी के घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबईः मुंबई में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार एवं उसे गर्भवती करने के आरोप में उसके पुरुष मित्र और पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चेंबूर स्थित तिलक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मोहल्ले के 32 वर्षीय एक व्यक्ति से दोस्ती थी। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने शादी करने का वादा कर फरवरी में उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, किशोरी के 41 वर्षीय पिता ने उसी के घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी से पूछताछ करने के बाद तिलक नगर पुलिस थाने में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबद्ध प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत ने उन्हें पुलिस की हिरासत में भेज दिया। 

Web Title: Mumbai 41-year old father sexually assaulted 16-year-old daughter 32-year old male friend also rape victim both arrested for getting her pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे