साहब मेरी बेटी गुम हो गई?, 40 वर्षीय पिता इमरान शेख ने 5 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की और शव को अरब सागर में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 15:28 IST2025-07-16T15:25:29+5:302025-07-16T15:28:35+5:30

Mumbai: पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया।

Mumbai 40-year-old father Imran Shaikh strangled 5-year-old daughter death threw body Arabian Sea he and his wife Nazia filed missing person report | साहब मेरी बेटी गुम हो गई?, 40 वर्षीय पिता इमरान शेख ने 5 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या की और शव को अरब सागर में फेंका

सांकेतिक फोटो

Highlightsहत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया। मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से लड़की लापता हो गई थी। नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है।

Mumbai: मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया।

इस हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया। यहां एक अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से लड़की लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसके सौतेले पिता शेख और मां नाजिया ने अपनी बेटी की गुमशुदगी को लेकर एंटॉप हिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है।

झारखंड में 20 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी

झारखंड में नाबालिग पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी को अपनी पत्नी का अन्य पुरुषों से बात करना पसंद नहीं था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद जयराम मुर्मू ने शव को बोरियों में भरा और उसे जमशेदपुर के बाहरी इलाके में एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाले में फेंक दिया। पुलिस को रविवार को महिला का शव मिला, जिसके पैर बंधे हुए थे।

जांच के बाद पुलिस ने मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया, जिसने दो साल पहले सोनिया से शादी की थी। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा निवासी मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कुछ युवकों से बात करती थी, जिससे वह परेशान था। 

Web Title: Mumbai 40-year-old father Imran Shaikh strangled 5-year-old daughter death threw body Arabian Sea he and his wife Nazia filed missing person report

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे