मुंबई नगर निकाय मैदान पर बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाता था 40 वर्षीय क्रिकेट कोच?, 13 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 12:22 IST2025-08-06T12:21:49+5:302025-08-06T12:22:21+5:30

अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवनार थाने के अंतर्गत आने वाले नगर निकाय के मैदान में बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाता है और घाटकोपर निवासी लड़की उसके पास प्रशिक्षण के लिए आती थी।

Mumbai 40-year-old cricket coach Sexually assaulted 13-year-old student used teach children play cricket municipal ground | मुंबई नगर निकाय मैदान पर बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाता था 40 वर्षीय क्रिकेट कोच?, 13 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न

सांकेतिक फोटो

Highlights40 वर्षीय आरोपी ने कुछ दिन पहले लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई के पूर्वी उपनगर में एक क्रिकेट कोच को 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवनार थाने के अंतर्गत आने वाले नगर निकाय के मैदान में बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाता है और घाटकोपर निवासी लड़की उसके पास प्रशिक्षण के लिए आती थी।

उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी ने कुछ दिन पहले लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसने सोमवार को भी यह हरकत दोबारा की। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और घाटकोपर में पंतनगर पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज की, जिसे जांच के लिए देवनार थाने को भेज दिया गया। 

Web Title: Mumbai 40-year-old cricket coach Sexually assaulted 13-year-old student used teach children play cricket municipal ground

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे