लाइव न्यूज़ :

मुंबईः 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने की हत्या, आरोपी के आवास से जब्त की गई फ्लोटिंग ट्यूब पर खून के धब्बे मिले, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 20:43 IST

पुलिस के अनुसार, सिंह के साथ झगड़े के दौरान बांद्रा बैंडस्टैंड में चट्टानों पर गिरने से साने की मौत हो गई थी, जिसके बाद मिट्ठू सिंह ने एक फ्लोटिंग ट्यूब से उसके शरीर को समुद्र में ढकेल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमिट्ठू सिंह को पिछले महीने एक और व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था।आवास से फ्लोटिंग ट्यूब और घटना की रात उसके द्वारा पहने गए कपड़े जब्त किए।पहचान और अन्य विवरण के लिए खून के धब्बों का साने के परिजनों से मिलान किया जाएगा।

मुंबईः मुंबई में 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने की हत्या के आरोपी के आवास से जब्त की गई फ्लोटिंग ट्यूब पर खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा साने नवंबर 2021 में लापता हो गई थी और लाइफगार्ड के रूप में काम करने वाले मिट्ठू सिंह को पिछले महीने एक और व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था।

 

पुलिस के अनुसार, सिंह के साथ झगड़े के दौरान बांद्रा बैंडस्टैंड में चट्टानों पर गिरने से साने की मौत हो गई थी, जिसके बाद मिट्ठू सिंह ने एक फ्लोटिंग ट्यूब से उसके शरीर को समुद्र में ढकेल दिया था। अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने पंचनामा के दौरान सिंह के आवास से फ्लोटिंग ट्यूब और घटना की रात उसके द्वारा पहने गए कपड़े जब्त किए।

उन्होंने बताया चट्टानों पर गिरने के दौरान साने के माथे पर लगी चोट से खून के धब्बे फ्लोटिंग ट्यूब पर पाए गए हैं और यह आरोपी को पकड़ने के लिए पुख्ता सबूत हो सकता है। अधिकारी ने बताया जांच के तहत पहचान और अन्य विवरण के लिए खून के धब्बों का साने के परिजनों से मिलान किया जाएगा।

मुंबई पुलिस और नौसेना की टीम ने साने के शव का पता लगाने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के साथ समुद्र में पहले तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सिंह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है, जबकि एक और व्यक्ति को 15 जनवरी को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

आगरा : महिला से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

आगरा में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने जनवरी के शुरू में अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। न्यू आगरा थाना के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार अधिवक्ता को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला और आरोपी अधिवक्ता के बीच चार जनवरी को दीवानी परिसर में मारपीट हुई थी। पांच जनवरी को दोनों ने अलग-अलग तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था जिसमें अधिवक्ता शर्मा उसका पक्ष रख रहे थे।

शिकायत के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अधिवक्ता उसके घर आए और पत्नी से विवाद का हवाला देकर कुछ दिन रहने की बात की। महिला का आरोप है कि अधिवक्ता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक वीडियो बनाया और अश्लील संदेश भेजता था।

पुलिस उपायुक्त नगर जोन विकास कुमार ने बताया कि अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अभियोग दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह