लाइव न्यूज़ :

19 वर्षीय युवती के साथ तीन नाबालिग सहित चार लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, ट्रेन से यूपी भाग रहे थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 13:46 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में संलिप्त तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मैटी रोड स्थित एक झुग्गी बस्ती में हुई। कुछ ‘कैटरर्स’ के साथ कार्य करती है और काम पर से लौट रही थी।पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

मुंबईः मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी में शनिवार सुबह एक युवती के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में संलिप्त तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मैटी रोड स्थित एक झुग्गी बस्ती में हुई। उन्होंने कहा कि 19 वर्षीय महिला कुछ ‘कैटरर्स’ के साथ कार्य करती है और काम पर से लौट रही थी, जिस दौरान यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के कम से कम 10 दलों को वज्रेश्वरी, मुंब्रा, वाशी, बेलापुर, वडाला, सीएसएमटी, एलटी मार्ग, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी की मदद से दो नाबालिगों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे आज दोपहर ट्रेन से उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और नाबालिग आरोपी के बारे में जानकारी मिली और उसे भी पकड़ लिया गया है।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा