लाइव न्यूज़ :

10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म, सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल', 17 वर्षीय लड़का हिरासत में

By भाषा | Updated: December 10, 2022 20:58 IST

लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की का जन्मदिन मनाने के दौरान उसे चूमते हुए एक सेल्फी ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं।आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उसके परिजन खेरवाड़ी पुलिस थाने पहुंचे।

मुंबईःमहाराष्ट्र के मुंबई में सेल्फी के जरिए 'ब्लैकमेल' कर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं।

लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की का जन्मदिन मनाने के दौरान उसे चूमते हुए एक सेल्फी ली थी। खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब आरोपी लड़की के कॉलेज पहुंचा और साथ चलने से लड़की के इंकार करने के बाद उसके साथ मारपीट की। ’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता की एक दोस्त ने मारपीट की जानकारी उसके माता-पिता को दी। इसके बारे में पूछे जाने पर, पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उसके परिजन खेरवाड़ी पुलिस थाने पहुंचे।

चूंकि, यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला हमें स्थानांतरित कर दिया गया था। ’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किशोर को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया और दुष्कर्म तथा अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। खार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई