मुंबईः वेश्यावृत्ति में धकेली गईं 17 महिलाओं को छुड़ाया और 9 दलाल अरेस्ट, अलग-अलग राज्यों की महिला को मुंबई में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके लाते थे...

By भाषा | Updated: August 11, 2022 21:35 IST2022-08-11T21:33:13+5:302022-08-11T21:35:36+5:30

अभियान मुंबई पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने पांच अगस्त को चलाया था।

Mumbai 17 women push prostitution rescued and 9 touts arrested bring women different states false promise getting jobs | मुंबईः वेश्यावृत्ति में धकेली गईं 17 महिलाओं को छुड़ाया और 9 दलाल अरेस्ट, अलग-अलग राज्यों की महिला को मुंबई में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके लाते थे...

महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए लॉज और होटलों में भेजता था और अवैध गतिविधियों के जरिए पैसा कमाता था।

Highlightsराजू और साहिल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद बाद कार्रवाई की थी।आरोपी अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके लाते थे।नवी मुंबई के नेरुल में एक अज्ञात स्थान पर बंद कर देते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते थे।

मुंबईः  मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गईं 17 महिलाओं को छुड़ाया और दलाल के तौर पर काम करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अभियान मुंबई पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने पांच अगस्त को चलाया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''एक महिला द्वारा चार अगस्त को मानव तस्करी रैकेट में शामिल राजू और साहिल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद बाद कार्रवाई की थी।''

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके लाते थे। उन्होंने बताया, ''महिलाओं को मुंबई लाने के बाद, वह उन्हें पड़ोसी शहर नवी मुंबई के नेरुल में एक अज्ञात स्थान पर बंद कर देते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते थे।

आरोपी उन महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए लॉज और होटलों में भेजता था और अवैध गतिविधियों के जरिए पैसा कमाता था।'' उन्होंने कहा कि शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस के साथ एएचटीयू के चार दलों ने नेरुल के शिरवाने गांव में छापेमारी की और 17 महिलाओं को मौके से छुड़ाया और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (मानव तस्करी), 392 (डकैती), 344 और 346 (गलत तरीके से कारावास से संबंधित), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) के अलावा अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम से संबंधित धाराएं प्राथमिकी में दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बचाईं गईं पीड़ितों को महिला सुधार केंद्रों में भेज दिया है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

Web Title: Mumbai 17 women push prostitution rescued and 9 touts arrested bring women different states false promise getting jobs

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे