मुंबईः क्लिनिक में 16 साल की दिव्यांग और मूक लड़की से दुष्कर्म, 40 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2021 15:33 IST2021-10-24T15:32:11+5:302021-10-24T15:33:24+5:30

घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब लड़की ने अपने मोबाइल फोन से अपने माता पिता को एक संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी।

Mumbai 16-yearold disabled and mute girl raped clinic 40-year-old physiotherapist arrested He informed sending message parents mobile | मुंबईः क्लिनिक में 16 साल की दिव्यांग और मूक लड़की से दुष्कर्म, 40 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट अरेस्ट, ऐसे हुआ खुलासा

अधिकारी ने बताया कि घटना से हैरान उसके माता-पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Highlightsआरोपी ने लड़की से करीब एक साल से अधिक समय तक कथित रूप से बलात्कार किया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। आरोपी के क्लिनिक पर इलाज के लिए आती थी।

मुंबईः मुंबई के उपनगर सांताक्रुज में अपने क्लिनिक में 16 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। लड़की मूक होने के साथ शारीरिक रूप से दिव्यांग थी और आरोपी के क्लिनिक पर इलाज के लिए आती थी। आरोपी ने लड़की से करीब एक साल से अधिक समय तक कथित रूप से बलात्कार किया।

घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब लड़की ने अपने मोबाइल फोन से अपने माता पिता को एक संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना से हैरान उसके माता-पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लड़की ने भी पुलिस को अपराध की जानकारी दी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जब भी लड़की आरोपी के क्लिनिक जाती थी तो वह कथित तौर पर उससे बलात्कार करता। अधिकारी ने बताया कि उसके माता पिता हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट के केबिन के बाहर बैठते थे और इसलिए अपराध से अनजान थे। उन्होंने बताया कि आशंका है कि आरोपी ने अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही अपराध किया है।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके क्लिनिक से पकड़ लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की की धारा 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Web Title: Mumbai 16-yearold disabled and mute girl raped clinic 40-year-old physiotherapist arrested He informed sending message parents mobile

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे