लाइव न्यूज़ :

मुंबईः सेक्स के लिए मना करने पर नाबालिग ने कर दी 10 वर्षीय लड़के की हत्या, शव को नाले में फेंका

By भाषा | Updated: December 23, 2018 23:58 IST

सेक्स को मना करने पर 15 वर्षीय लड़के ने 10 साल के बच्चे की जान ली। सबूत मिटाने के लिए शव को एक सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दिया।

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबरःमुंबई के उपनगर अंधेरी के साकीनाका इलाके में सेक्स के लिए मना करने पर एक 15 साल के नाबालिग ने 10 वर्षीय लड़के की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी ने शव को एक सूटकेस में रखा और सबूत मिटाने के लिए उसे एक नाले में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है।

घटना शुक्रवार को लालबहादुर शास्त्री नगर इलाके में घटी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब लड़के के पिता और पेशे से कबाड़ कारोबारी ने स्थानीय पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत की।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा है कि उसने उनके बेटे को अगवा कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने बेटे को शुक्रवार शाम उसके नाबालिग दोस्त के साथ देखा था।

पुलिस ने नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। साकीनाका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर सावंत ने कहा कि पूरा मामला तब सुलझ गया जब पुलिस को वो सिम कार्ड बरामद हुआ जिसका इस्तेमाल उगाही के लिए फोन करने के लिए किया गया था और यह फकरुद्दीन चौधरी के नाम पर पंजीकृत था।

सावंत के मुताबिक चौधरी ने पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है। पूछताछ में 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसने कबाड़ कारोबारी को फिरौती के लिए कॉल की थी और ऐसा उसने एक दोस्त के कहने पर किया था जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने 10 वर्षीय लड़के की हत्या करने की बात मान ली क्योंकि लड़के ने उसके साथ सेक्स करने से मना कर दिया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशोर आरोपी ने एक सार्वजनिक शौचालय में ले जाकर इस 10 वर्षीय बच्चे का गला दबा दिया और शव को सूटकेस में बंद कर उसे साकीनाका में एक नाले में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और चौधरी के बेटे को किशोर अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि किशोर अदालत ने उन्हें डोंगरी बाल गृह भेज दिया है। मामले में आगे जांच जारी है।

टॅग्स :मुंबईयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज