लाइव न्यूज़ :

आंख मारने और फ्लाइंग किस पर युवक को 13 महीने की जेल, पॉक्सो कोर्ट ने यौन उत्पीड़न की संझा दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2021 19:57 IST

मुंबईः दोषी के खिलाफ 15,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया जिसमें से 10,000 रुपए की राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल के युवक के खिलाफ 14 साल की नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता को आंख मारी और फ्लाइंग किस का इशारे किया.बच्ची ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है.

मुंबईः आंख मारना और फ्लाइंग किस के इशारे को यौन उत्पीड़न की संज्ञा देते हुए मुंबई की एक पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल के युवक को 13 महीने कारावास की सजा सुनाई.

इसी के साथ दोषी के खिलाफ 15,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया जिसमें से 10,000 रुपए की राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी. 20 साल के युवक के खिलाफ 14 साल की नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी. बच्ची ने कोर्ट को बताया कि पिछले साल 29 फरवरी को वह अपनी बहन के साथ बाहर थी तभी आरोपी युवक, जो उसका पड़ोसी था, उसने पीड़िता को आंख मारी और फ्लाइंग किस का इशारे किया.

बच्ची ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है. बचाव पक्ष की तरफ से सवाल- जवाब में पीडि़ता ने इस तथ्य से इनकार किया कि आरोपी और उसके चचेरे भाई के बीच इसको लेकर 500 रु पए की शर्त लगी थी. बचाव पक्ष की दलील बच्ची की मां ने भी कहा कि पीड़िता ने कई बार आरोपी के व्यवहार को लेकर उनसे शिकायत की थी और उन्होंने इसके लिए आरोपी को फटकार भी लगाई थी और इसके बाद पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मामले में ठीक से जांच नहीं हुई और आरोपी ने यौन इरादे से ऐसा नहीं किया. कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा, गवाहों के पास आरोपी को झूठे केस में फंसाने की कोई वजह नहीं मिली है. इसके अलावा इस बात के ठोस सबूत हैं कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह