लाइव न्यूज़ :

12 साल के बच्चे ने स्कूल प्रिंसिपल की चाकू से गोदकर की हत्या, घर जाकर ऐसे दिया घटना को अंजाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2019 12:02 IST

मुंबई पुलिस ने 12 साल के बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चे पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना मुंबई के गोवंडी इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक टीचर के पिता की भी उसी जगह 2010 में हत्या हुई थी, जहां महिला की हुई है। बच्चे ने पूछताछ में यह भी कहा है कि उसको मारने के लिए किसी ने उसे पैसे दिये थे।

मुंबई के गोवंडी इलाके के एक 12 साल के बच्चे ने अपने टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। ये टीचर आरोपी बच्चे के स्कूल की प्रिंसिपल भी थी और उसको घर में ट्यूशन भी पढ़ाती थी। बच्चे ने चाकूओं से कई बार ‌शिक्षिका पर हमला किया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी बच्चे पर धारा 302 के तहत मामला दर्द किया है। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसकी टीचर ने उसे दो अन्य छात्र के सामने डांटा था, जब उसने पैसे मांगे थे। हालांकि बच्चे ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे टीचर को मारने के लिये पैसे मिले थे। 

बच्चे के मुताबिक उसकी मां ने उसको कहा था कि वो टीचर से मदद के तौर पर दो हजार रुपये मांगे। जिसकी वजह से टीचर ने दो अन्य छात्रों के सामने बच्चे को डांटा था। 

पुलिस के मुताबिक सोमवार(16 सितंबर) को रात 8.30 बजे बच्चा टीचर के घर चाकू लेकर गया। जो बच्चे के घर से 200 मीटर की दूरी पर है। जब टीचर ने बच्चे को अंदर आने दिया तो वह सोफे पर जाकर बैठा और अचानक खड़ी टीचर के पीठ पर चाकू से वार कर दिया। टीचर ने इसके बाद मदद के लिए अलार्म बजाया। 

पुलिस के मुताबिक जब टीचर को बचाने के लिए आस-पास के लोग आये तो बच्चा वहीं था। महिला को इस घटना के बाद अस्पताल से जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी बीच आरोपी बच्चे के दोस्तों ने उसके घर मां को पूरी घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक टीचर के पिता की भी उसी जगह 2010 में हत्या हुई थी, जहां महिला की हुई है। 

बच्चे की मां सारी बात जानने के बाद उसको अपने घर ले लाई। जिसके बाद पुलिस बच्चे को घर से गिरफ्तार कर के ले गई है। पुलिस के मुताबिक बच्चे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :मुंबईहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह