मुंबई में 10 इंडोनेशियाई तबलीगी गिरफ्तार, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में लिया था हिस्सा

By भाषा | Updated: April 27, 2020 19:54 IST2020-04-27T19:53:12+5:302020-04-27T19:54:42+5:30

दिल्ली में मार्च में निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने के बाद बांदा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे।

Mumbai: 10 Indonesian Nizamuddin Tablighi Markaz attendees arrested | मुंबई में 10 इंडोनेशियाई तबलीगी गिरफ्तार, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में लिया था हिस्सा

मुंबई में 10 इंडोनेशियाई तबलीगी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsइंडोनेशिया के दस सदस्यों को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इंडोनेशिया के इन लोगों के बारे में एक अप्रैल को पता चला था कि ये लोग बांद्रा में रह रहे हैं।

मुंबई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च में निजामुद्दीन मरकज में आयोजित एक धार्मिक जलसे में हिस्सा लेने वाले तबलीगी जमात के इंडोनेशिया के दस सदस्यों का पृथक—वास पूरा होने के बाद भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये दस सदस्य इंडोनेशिया के 12 तबलीगी सदस्यों के समूह का हिस्सा हैं जो दिल्ली से वापस लौटने के बाद बांदा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे। इनमें छह महिलायें शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इंडोनेशिया के इन लोगों के बारे में एक अप्रैल को पता चला था कि ये लोग बांद्रा में रह रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘'हमें यह पता चला कि वे दो जत्थे में 29 फरवरी एवं तीन मार्च को भारत आये थे और बाद में जलसे में शामिल होने के लिये मरकज पहुंचे।’’

अधिकारी ने बताया कि ये विदेशी नागरिक सात मार्च को मुंबई पहुंचे और 29 मार्च को अपार्टमेंट में रहने लगे। इसका मतलब यह हुआ कि वह 22 दिन तक घूमते रहे। उन्होंने बताया, ‘'चिकित्सीय जांच में 12 में से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

इसके बाद दस अन्य को 20 दिन के पृथक—वास में भेज दिया गया। बुधवार (22 अप्रैल) को उन्हें गिरफ्तार किया गया।' अधिकारी ने बताया कि उन्हें 23 अप्रैल को अदालत में पेश कर बांद्रा पुलिस ने रिमांड में लिया गया है।

Web Title: Mumbai: 10 Indonesian Nizamuddin Tablighi Markaz attendees arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे