लाइव न्यूज़ :

नवादाः चुनाव प्रचार गाड़ी पलटने से चार बच्चों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल, डीजे के कारण बच्चे चढ़ गए थे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2021 19:24 IST

बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कझिया गांव का मामला है. 20 अक्टूबर को यहां वोट डाले जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.बच्चों का शोर और चीख-पुकार मच गई.पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

पटनाः बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कझिया गांव के नजदीक चुनाव प्रचार वाहन पलट जाने से चार बच्चों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये.

 

घायल सभी बच्चों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी बच्चे चुनाव प्रचार की गाडी में सवार थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर चुनाव प्रचार गाडी पलट गई और यह बडा हादसा हो गया. घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

घटना का पुष्टि करते हुए अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चे चुनाव प्रचार की गाडी में सवार थे तभी अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई और यह हादसा हो गया. बताया जाता है कि पंचायत समिति के उम्मीदवार निर्मला कुमारी की चुनाव प्रचार वाहन घूम रही थी. वाहन के साथ ही वह घूम-घूम कर प्रचार कर रही थी. तभी तेज बारिश के कारण कीचड़ की वजह से अचानक गाड़ी पलटी मार दी. जबतक कोई कुछ समझ पाता, वहां बच्चों का शोर और चीख-पुकार मच गई. हादसे में चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.

मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाका में कोहराम मच गया. ग्रामीणों का कहना है कि डीजे लगा प्रचार वाहन गांव के पास पहुंची तो काफी संख्या में बच्चे उस पर चढ़ गए. तभी गाड़ी पानी भरे गड्डे में पलट गई. जिससे 4 बच्चों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर परिजन काफी आक्रोशित हैं. इस प्रखंड में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था.

20 अक्टूबर को यहां वोट डाले जाएंगे. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. मृतकों में लेदहा पंचायत के उपेंद्र यादव के पुत्र सौरभ कुमार, नवल पंडित के पुत्र सचिन कुमार, उदय रावत के पुत्र राजा कुमार और स्वागत पासवान के पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट