लाइव न्यूज़ :

मुगलसरायः घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी 16 वर्षीय लड़की, 4 लोग मकान में जबरन ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के 5 माह की गर्भवती होने पर मामला सामने आया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 15:45 IST

मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की इस साल फरवरी में भोर में घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी, तभी कुछ युवक उसे एक मकान में जबरन ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देमना किया और डराया धमकाया, सहम गई और चुप्पी साध ली। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

चंदौलीः चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता के पांच माह की गर्भवती होने पर यह मामला सामने आया और प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना पांच माह पहले की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की इस साल फरवरी में भोर में घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी, तभी कुछ युवक उसे एक मकान में जबरन ले गए।

वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया और डराया धमकाया जिससे वह सहम गई और चुप्पी साध ली। तहरीर में दावा किया गया है कि हाल में परिजनों ने उसके शरीर में बदलाव देखा तो पूछताछ की जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

मुगलसराय थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गगनराज सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राही पटेल, दिनेश पटेल व विकास विश्वकर्मा शामिल हैं और ये सभी पड़ाव के रहने वाले हैं। सिंह ने कहा कि एक आरोपी अभी फरार है, लेकिन उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। थानेदार ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई