लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Board Chemistry Paper Leaked: परीक्षा से ठीक पहले WhatsApp पर पेपर हुआ लीक, कोचिंग टीचर गिरफ्तार, छात्रों के फोन में मिले Ques.Paper

By आजाद खान | Updated: March 14, 2022 14:59 IST

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास की परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास के केमिस्ट्री पेपर के लीक होने की खबर सामने आई है।मामले में पुलिस ने एक कोचिंग क्लास टीचर को गिरफ्तार किया है।इस पर आरोप है कि वह अपने छात्रों को साथ पेपर शेयर किया है।

Maharashtra Board 12th Chemistry Paper WhatsApp Leaked:महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास (MSBSHSE SSC Exam) के केमिस्ट्री पेपर के कथित तौर पर लीक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विले पार्ले पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि इस ने पेपर को लीक किया है। बताया जा रहा है कि इस कारण छात्र परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे थे और उनके फोन पर पेपर पाया गया है। आपको बता दें कि क्लास 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2022 से शुरू है जो 30 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, विले पार्ले पुलिस ने केमिस्ट्री पेपर लीक मामले में मुकेश यादव नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मुकेश मुंबई के मलाड में एक कोचिंग क्लास चलाता है। इसके कोचिंग में 12वीं क्लास के करीब 15 छात्र पढ़ते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि मुकेश ने परीक्षा से पहले अपने तीन छात्रों के साथ केमिस्ट्री की पेपर को व्हाट्सएप के जरिए शेयर किया था। पुलिस मामले की जांच में लगी है और पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं क्लास (MSBSHSE SSC Exam) की परीक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर भी जा सकते हैं। यहां पर परीक्षा से संबंधित हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

कब होगी महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं की परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2022 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2022 को खत्म होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। वहीं अगर दूसरी शिफ्ट की बात करें तो यह दोपहर के 3 बजे से चालू किया जाएगा। परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ख्याल रख जाएगा।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईBoardexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO