MP: मां सामान खरीदने बाजार गई, घर में सौतेले पिता ने 1.5 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: January 9, 2021 08:29 IST2021-01-09T08:26:16+5:302021-01-09T08:29:47+5:30

पत्नी को घर से बाहर सामान लाने के बहाने भेजकर सौतेले पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की बेहद निर्मम तरह से हत्या कर दी।

MP: Mother went to the market to buy goods, stepfather murdered 1.5-year-old son at home, learn the whole matter | MP: मां सामान खरीदने बाजार गई, घर में सौतेले पिता ने 1.5 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsविनोद ने लड़के की हत्या कर दी थी और बाद में इस घटना को एक दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था। जब आर्यन ने जन्म लिया था, तब रोशनीअहिरवार अविवाहित थी, बाद में उसने विनोद नाम के इस शख्स से शादी की थी।

भोपाल: मध्य प्रदेश में 1.5 वर्षीय मासूम की सौतेले पिता द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। भयावह घटना में, एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के कोलार इलाके में अपने डेढ़ वर्षीय सौतेले बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। जांच में पाया गया कि यह घटना उस समय हुई जब बच्चे की मां किराने का सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विनोद परवे के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी रोशनी अहिरवार और अपने बेटे आर्यन परवे के साथ कोलार के बांसखेड़ी में रहता था। जब आर्यन ने जन्म लिया था, तब रोशनी अविवाहित थी। आर्यन के जन्म के कुछ समय बाद, उसने विनोद के साथ शादी कर ली थी।

घटना से पहले विनोद ने रोशनी को किराना सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया-

गुरुवार को विनोद ने रोशनी को कुछ किराना सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया। पत्नी के घर से बाहर निकलने के बाद उसने कथित तौर पर आर्यन के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया और फिर उसे फर्श पर लिटा दिया।

वापस लौटने पर रोशनी ने अपने मासूम बेटे आर्यन को लहुलूहान फर्श पर पड़े देखा। विनोद ने रोशनी को बताया किएक पानी से भरा ड्रम गलती से उस पर गिर गया। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के अनुसार, उसने तुरंत बच्चे को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोशनी को संदेह था कि विनोद ने आर्यन की हत्या की

रोशनी को संदेह था कि विनोद ने आर्यन की हत्या की क्योंकि वह उससे नफरत करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। हालांकि, वह पुलिस से संपर्क करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

उसने अपने भाई रवि अहिरवार को इस बारे में जानकारी दी, इसके बाद उसके भाई ने शुक्रवार को पुलिस शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पुलिस ने पाया कि विनोद ने ही लड़के की हत्या कर दी थी

जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि विनोद ने लड़के की हत्या कर दी थी और बाद में इस घटना को एक दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था।

इसके बाद आरोपी को भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Web Title: MP: Mother went to the market to buy goods, stepfather murdered 1.5-year-old son at home, learn the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे