लाइव न्यूज़ :

जानें शख्स ने भरी कोर्ट में जज के सामने ही क्यों काट लिया अपना गला

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2019 11:32 IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में साल 2016 में एक लड़की ने ओमकार मेहरा पर रेप का आरोप लगाया था। इसी मामले में कोर्ट में फैसला आने के बाद आरोपी ने यह कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार ( 17 सितंबर) को इस रेप में जिला कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद ओमकार मेहरा को रेप का दोषी पाया गया है।ओमकार मेहरा के पिता ने कहा है कि उनका बेटा निर्दोष है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बिना का रहने वाला एक 33 साल ओमकार मेहरा के शख्स ने भरी कोर्ट में जज के सामने आपना गला काट लिया। ओमकार मेहरा ने अपना गला तब काटा जब जज ने उसको रेप का दोषी करार देते हुये 10 साल की सजा सुनाई। जज ने जैसे ही ओमकार मेहरा को 10 साल की सजा सुनाई उसने धारधार हथियार से तीन बार अपना गला काटने की कोशिश की। किसी तरह वहां खड़े पुलिस वालों ने ओमकार मेहरा को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

ओमकार मेहरा की हालत गंभीर बताई जा रही है। ओमकार मेहरा बिना में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। साल 2016 में एक लड़की ने ओमकार के खिलाफ रेप केस का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस मामले में ओमकार को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया था। रेप का आरोप लगाने वाली लड़की से ओमकार की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। 

मंगलवार ( 17 सितंबर) को इस रेप में जिला कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद ओमकार मेहरा को रेप का दोषी पाया गया है। कोर्ट में ओमकार मेहरा को 10 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद ये पूरी घटना हुई। 

जब कोर्ट में जज फैसला सुना रहे थे तभी ओमकार मेहरा ने अपनी पैंट से चाकू निकाला और खुद का गला काटने लगा। मामले पर पुलिस ने कहा है कि ओमकार मेहरा अपने साथ चाकू लेकर इसलिए आया था क्योंकि वह जमानत पर बाहर था। वो बाहर से ही सीधे कोर्ट आया था। 

ओमकार मेहरा के पिता ने कहा है कि उनका बेटा निर्दोष है। पड़ोस की लड़की ने उन्हें जानकर फंसाया है। फिलहाल ओमकार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई