लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taza Khabar: कैदी ने प्राइवेट पार्ट काट कर मंदिर में चढ़ाया, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 5, 2020 15:04 IST

ग्वालियर के जेल में प्राइवेट पार्ट काटने वाला कैदी हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकैदी का कहना है कि भगवान उसके सपने में आए थे जिसके बाद उसने अपना गुप्तांग काट डाला25 वर्षीय कैदी विष्णु 2018 से ही ग्वालियर के सेंट्रल जेल में बंद है

ग्वालियरहत्या के मामले में दोषी 25 वर्षीय एक कैदी ने मंगलवार को अतिवादी कदम उठाते हुए अपना गुप्तांग काट कर यहां केन्द्रीय जेल के अंदर स्थित मंदिर में चढ़ा दिया। कैदी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्वालियर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि कैदी ने सोमवार रात को नींद में एक सपना देखने के बाद यह कृत्य किया। कैदी ने बताया था कि सपने में उसने भगवान शिव को देखा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कैदी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है।

साहू ने बताया, ‘‘पड़ोसी भिण्ड जिले का रहने वाला विष्णु कुमार (25) हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कैदी ने मंगलवार सुबह 6.30 बजे जेल परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा की और अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ा दिया।’’ साहू ने बताया कि कैदी ने इस काम के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि विष्णु के रोने की आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल वार्डन मौके पर पहुंचे तो उसे मंदिर में खून से लथपथ गिरा हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज कैदी वार्ड में किया जा रहा है।

साहू ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में विष्णु ने बताया कि सोमवार की रात को उसने अपने सपने में आए भगवान के कहने पर यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि विष्णु की हालत गंभीर है। विष्णु 2018 से ग्वालियर की केन्द्रीय जेल में बंद है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशग्वालियरजेलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास