लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: शराब के नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल को किया गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: April 30, 2020 21:18 IST

सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राम बहादुर को तुरंत सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि बहादुर पर कथित रूप से हमला दो अन्य पुलिसकर्मियों ने किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार कांस्टेबलों खुशीलाल रावत एवं राकेश रावत ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में बहादुर पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला किया।

सतनासतना जिले में शराब के नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों के बीच हुए आपसी विवाद में दो पुलिसकर्मियों ने 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल पर कथित रूप से हमला कर दिया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल राम बहादुर को गुरूवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मैदान में पड़ा देखा और इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राम बहादुर को तुरंत सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। इसी बीच, अपना नाम न छापने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि बहादुर पर कथित रूप से हमला दो अन्य पुलिसकर्मियों ने किया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार कांस्टेबलों खुशीलाल रावत एवं राकेश रावत ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में बहादुर पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला किया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ये तीनों पुलिसकर्मी किसी एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार के घर से देसी शराब लाये थे, जिसे उन्होंने ड्यूटी के बाद पिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अन्य दो लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, लेकिन वे पुलिसकर्मी नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा, ''हमने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे का मुख्य कारण क्या है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।''  

टॅग्स :मध्य प्रदेशसतनाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह