लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मोटरसाइकिल पर पलटा टैंकर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: May 17, 2020 15:40 IST

Open in App
ठळक मुद्दे मृतकों की पहचान कमल (32), उसकी पत्नी नूरजा(30) एवं उनकी दो बेटियां गोरी (5) और नानी (3) के रूप में की गई है। तेनिवार ने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी लोग बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के साकड गांव के निवासी थे।

बड़वानी: बड़वानी जिले के बिजासन घाट में मुंबई—आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग—3 पर रविवार को तेज गति से जा रहा तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रिक होकर दूसरी ओर से आ रहे मोटरसाइकिल के ऊपर पलट गया, जिससे एक ही परिवार की दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

इस मोटरसाइकिल पर छह लोग सवार थे, जिनमें एक दंपति एवं उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि उनकी दो मासूम बेटियां घायल हुई हैं। तीसरा घायल टैंकर चालक है। बड़वानी जिले के पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार ने बताया कि मृतकों की पहचान कमल (32), उसकी पत्नी नूरजा(30) एवं उनकी दो बेटियां गोरी (5) और नानी (3) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कमल की दो अन्य मासूम बेटियां गुंजा (2) और गुड़िया (एक साल) के साथ—साथ टैंकर चालक भी घायल हो गय। घायलों को सेंधवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेनिवार ने बताया कि हादसे में हताहत हुए सभी लोग बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के साकड गांव के निवासी थे।

कमल अपनी पत्नी एवं चार बच्चियों के साथ मोटरसाइकिल से महाराष्ट्र के पनाखेड़ स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहा था। उन्होंने कहा कि तेल से भरा टैंकर मंदसौर से तमिलनाडु जा रहा था। तेनिवार ने बताया कि इस संबंध में सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!