लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja khabar: इंदौर में कर्फ्यू के दौरान सुपरकार से जा रहे युवक को सुरक्षा समिति के स्वयंसेवकों ने उठक-बैठक लगवायी

By भाषा | Updated: April 26, 2020 15:35 IST

युवक का आरोप है कि कर्फ्यू पास की बात सुनते ही युवक को झिड़कते हुए स्वयंसेवक कहता है कि ‘‘उसे उसके पास से कोई मतलब नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में स्वयंसेवक डंडा दिखाते हुए युवक से जबरन उठक-बैठक लगवाता नजर आता है।वीडियो में स्वयंसेवक उससे यह भी पूछता सुनायी पड़ता है कि "क्या उसे गाड़ी चलाते वक्त मास्क लगाने में शर्म आ रही थी?"

इंदौरकोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर यहां लागू कर्फ्यू के दौरान सुपरकार से जा रहे 20 वर्षीय युवक से नगर सुरक्षा समिति के स्वयंसेवक ने जबरन उठक-बैठक लगवाई। वहीं युवक ने भी स्वयंसेवक पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चश्मदीदों के मुताबिक घटना शनिवार की है।

वीडियो में शहर के एमआर-10 रोड पर पीले रंग की महंगी कार से जा रहे युवक को काली वर्दी पहना एक स्वयंसेवक रोकता दिखायी देता है। इस वक्त युवक दो सीटों वाली महंगी कार में अकेला था और उसने कार की छत खोल रखी थी। वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी सड़क के किनारे लगाने के बाद युवा चालक नीचे उतरकर स्वयंसेवक को कर्फ्यू का पास दिखाने की कोशिश करता है।

यह पास कर्फ्यू के दौरान गरीब लोगों को भोजन बांटने के लिये युवक के नाम पर खुद पुलिस ने जारी किया था। कर्फ्यू पास की बात सुनते ही युवक को झिड़कते हुए स्वयंसेवक कहता है कि ‘‘उसे उसके पास से कोई मतलब नहीं है।’’ इसके बाद स्वयंसेवक डंडा दिखाते हुए युवक से जबरन उठक-बैठक लगवाता नजर आता है।

युवक को डांटना जारी रखते हुए स्वयंसेवक उससे यह भी पूछता सुनायी पड़ता है कि "क्या उसे गाड़ी चलाते वक्त मास्क लगाने में शर्म आ रही थी?" इस पर युवक जवाब देता है कि मास्क उसकी जेब में ही है। उठक-बैठक लगाने वाले युवक की पहचान संस्कार दरयानी (20) के रूप में हुई है। वह शहर के उद्योगपति दीपक दरयानी का बेटा है।

घटना से जुड़ी सुपरकार उद्योगपति की कम्पनी के नाम से पंजीकृत है। संस्कार ने कहा, "मेरा परिवार कर्फ्यू के दौरान सेवा कार्य करते हुए गरीब लोगों को भोजन मुहैया करा रहा है। घटना के वक्त मैं खाने के पैकेट बांटकर अपने घर जा रहा था। मैं गाड़ी चलाने का लाइसेंस और कर्फ्यू के आधिकारिक पास के साथ बाहर निकला था लेकिन नगर सुरक्षा समिति के स्वयंसेवक ने मेरी एक नहीं सुनी।

उसने मेरे साथ बदसलूकी करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया।" युवक ने कहा, "मैं अपने साथ हुए बर्ताव से बेहद दु:खी हूं। ऐसा बर्ताव आइंदा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिये।" युवक के पिता दीपक दरयानी ने आरोप लगाया कि एक अन्य घटना में नगर सुरक्षा समिति के स्वयंसेवकों ने उनके साथ भी उस समय बदसलूकी की जब वह अपनी कार से जा रहे थे।

उद्योगपति ने बताया कि उन्होंने रविवार को हीरानगर थाने पहुंचकर नगर सुरक्षा समिति के स्वयंसेवकों के बुरे बर्ताव की पुलिस को मौखिक शिकायत की है। हीरानगर पुलिस थाने के प्रभारी राजीव भदौरिया ने बताया, "मुझे सुपरकार चला रहे युवक के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जानकारी मिली है लेकिन इस वीडियो के सत्यापन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।"

उन्होंने युवक और उसके पिता के आरोपों पर टिप्पणी किये बगैर कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए शहर में लागू कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ नगर सुरक्षा समिति के कई स्वयंसेवक भी अलग-अलग स्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन आम लोगों के साथ किसी भी किस्म की बदसलूकी बिल्कुल भी विधिसम्मत नहीं है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह