लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, दोनों आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें, ऐसे दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: April 23, 2020 16:00 IST

अज्ञात आरोपी ने बच्ची के दोनों आंखों पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई है ताकि वह उसे पहचान न सके और पुलिस की गिरफ्त से बच सके।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है।बच्ची की जांच करने वाले स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि उसकी दोनों आंखों में सूजन था जिससे रेटिना नहीं दिख रहे।

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव में छह साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने बच्ची के दोनों आंखों पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई है ताकि वह उसे पहचान न सके और पुलिस की गिरफ्त से बच सके। इसके अलावा, बच्ची के चेहरे एवं गालों पर भी चोटें आई हैं। यह घटना दमोह जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हुई।

दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने बृहस्पतिवार को फोन पर 'भाषा' को बताया, ''छह साल की यह पीड़ित बच्ची कल शाम को अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। उस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।'' उन्होंने बताया , '' बच्ची की दोनों आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। उसके चेहरे एवं गाल पर भी घाव है। उसकी हालत गंभीर है।'' जब उनसे सवाल किया गया कि क्या बच्ची की आंखें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, तो इस पर चौहान ने बताया, ''बच्ची की जांच करने वाले स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि उसकी दोनों आंखों में सूजन था जिससे रेटिना नहीं दिख रहे। इसलिए वे यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते कि बच्ची की आंखों में रोशनी है या नहीं।''

चौहान ने बताया, ''बच्ची गंभीर हालात में अपने घर से 50 कदम दूर एक कमरे के अंदर आज सुबह मिली। जहां वह मिली है, उस घर में कोई नहीं रहता। बच्ची के हाथ बंधे हुए थे।'' उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने पीड़ित बच्ची को तुरंत जबेरा तहसील इलाके स्थित एक अस्पताल ले गई, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।

चौहान ने बताया, ''बच्ची को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। उसकी आंखों का इस वक्त ऑपरेशन किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि मामले की अभी विस्तृत जांच चल रही है और आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। चौहान ने आशंका जताई है कि आरोपी स्थानीय ही हो सकता है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह