लाइव न्यूज़ :

MP हनी ट्रैप कांड में 1 हजार से ज्यादा सेक्स वीडियो खंगाल रही है पुलिस, फंस सकते हैं इन 2 और राज्यों के बड़े नेता व बिजनेसमैन

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 27, 2019 14:51 IST

Madhya Pradesh honey trap ring: हनी ट्रैप गिरोह के जाल में फंसने वाले लोगों में अब तक इंदौर नगर निगम के अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह का ही नाम आधिकारिक तौर पर सामने आया है। सिंह की ही शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर 2019 को हनी ट्रैप गिरोह का औपचारिक खुलासा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहनी ट्रैप रैकेट में पांच महिलाएं शामिल थीं, जिनमें कांग्रेस के एक पूर्व I-T सेल अधिकारी की पत्नी भी शामिल थी। इस केस में एसआईटी के हाथ एक ऐसी लिस्‍ट भी लगी है, जिसमें कम से कम 13 आईएएस अधिकारियों के नाम हैं।

मध्य प्रदेश हनी ट्रैप कांड में आये दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा बात ये सामने आई है कि इस मामले में जांच कर रही एसआईटी एक हजार से अधिक अधिक सेक्स चैट की क्लिप, वीडियो और ऑडियो की सबूतों की जांच कर रही है। इस जांच के बाद देश के पांच से छह राज्यों के नेताओं और बड़े बिजनेसमैन के नाम सामने आ सकते हैं। हनी ट्रैप का यह रैकेट अमीरों को अपना निशाना बनाते थे। यहां तक अपने अमीर कस्टमर का सेक्स वीडियो बनाकर बाद में उनको ब्लैकमेल किया जाता था। इनके निशाने पर राजनेता और नौकरशाह होते थे।  इस रैकेट में पांच महिलाएं शामिल थीं, जिनमें कांग्रेस के एक पूर्व I-T सेल अधिकारी की पत्नी भी शामिल थी। 

ये एक हजार वीडियो पुलिस ने गैंग के गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन से जब्त किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस छापे में सामने आए 200 से ज्यादा मोबाइल फोन के संपर्कों से पता चला है कि यह रैकेट मध्य प्रदेश के बाहर भी सक्रिय था। जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा और दो राज्यों के नाम सामने आए हैं। जो छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्रा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इंदौर नगर निगम के अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर 2019 को हनी ट्रैप गिरोह का औपचारिक खुलासा किया था। गिरोह की पांच महिलाओं समेत छह सदस्यों को भोपाल और इंदौर से गिरफ्तार किया गया था।

इस केस में एसआईटी के हाथ एक ऐसी लिस्‍ट भी लगी है, जिसमें कम से कम 13 आईएएस अधिकारियों के नाम हैं। जिनको ब्लैकमेलिंग करने की प्लानिंग की जा रही थी। गिरोह की लड़कियों ने इनका सेक्स वीडियो चोरी से बनाया था।

कैसे हुआ मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामले का खुलासा

हनी ट्रैप गिरोह के जाल में फंसने वाले लोगों में अब तक इंदौर नगर निगम के अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह का ही नाम आधिकारिक तौर पर सामने आया है। सिंह की ही शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर 2019 को हनी ट्रैप गिरोह का औपचारिक खुलासा किया था। गिरोह की पांच महिलाओं समेत छह सदस्यों को भोपाल और इंदौर से गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में नगर निगम प्रशासन ने इस शहरी निकाय के अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह को वर्ष 1965 के मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत निलंबित किया। निलंबन आदेश में कहा गया कि "अनैतिक कृत्य (हनी ट्रैप मामले) में सिंह की कथित संलिप्तता पहली नजर में अशोभनीय होने के साथ नैतिक पतन की परिचायक है। इस कारण उनकी पेशेवर कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है।"

गिरोह की पांच महिलाओं समेत छह सदस्यों को भोपाल और इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। नगर निगम अफसर ने पुलिस को बताया कि गिरोह ने उनके कुछ आपत्तिजनक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उनसे तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। ये क्लिप खुफिया तरीके से तैयार किये गये थे। इस बीच, पुलिस को जांच में कुछ नये सुराग मिलने के बाद इस मामले के तार कई स्थानों से जुड़ गये हैं।

गिरोह के छह गिरफ्तार आरोपियों में शामिल आरती दयाल (29) और मोनिका यादव (19) की पुलिस हिरासत अवधि एक स्थानीय अदालत ने कल रविवार को 28 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी थी। शेष चार आरोपी न्यायिक हिरासत के तहत स्थानीय जेल में बंद हैं। मोनिका यादव अब सरकारी गवाह बन गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत