लाइव न्यूज़ :

MP: केवल तंबाकू नहीं लाने पर आरोपी ने 8 साल की बच्ची पर किया कुल्हाड़ी से वार, बेरहमी से किया कत्ल

By भाषा | Updated: October 1, 2022 08:21 IST

मामले में बोलते हुए गुना के सपी पंकज श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरोपी के बार बार कहने के बाद भी बालिका ने पास की दुकान से तंबाकू लाने से इनकार कर दिया। इससे वह नाराज हो गया और बालिका के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुना जिले में केवल तंबाकू नहीं लाने को लेकर एक बच्ची की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है मृतक बच्ची के दादा के चचेरा भाई ने यह हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक व्यक्ति ने पास की दुकान से तंबाकू लाने से इनकार करने पर आठ वर्षीय पोती की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार को छतरपुरा गांव में हुई। 

क्या है पूरा मामला

गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पंकज श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरोपी मुन्ना सहरिया (60) मृतक बालिका के दादा का चचेरा भाई है। आरोपी के बार बार कहने के बाद भी बालिका ने पास की दुकान से तंबाकू लाने से इनकार कर दिया। इससे वह नाराज हो गया और बालिका के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।’’

चारे के ढेर में मिला बच्ची का शव

मामले में बोलते हुए एसपी ने कहा कि घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे जब वे लौटे तो बच्ची को घर में नहीं पाकर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस दल ने घर की तलाशी ली तो उन्हें बच्ची का शव चारे के ढेर में दबा मिला। 

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म, गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि बच्ची के माता-पिता ने बताया कि घटना के समय मुन्ना सहरिया घर में अकेला था। आरोपी मुन्ना को बाद में गांव के बाहर एक जगह से पकड़ लिया गया। एसपी ने कहा कि मुन्ना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीGunaहत्याPolicemurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े