लाइव न्यूज़ :

MP: पुलिस ने एटीएम में विस्फोट करके चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, इंजीनियर समेत छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 26, 2020 20:42 IST

मध्यप्रदेश पुलिस ने एटीएम में विस्फोट करके लाखों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक इंजीनियर समेत 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 25 लाख रुपये से अधिक नकदी, दो देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, डेटोनेटर, तीन बाइक, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है।कड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी देवेंद्र पटेल सिविल इंजीनियर है और पूर्व में यूपीएससी की परीक्षा दे चुका है।

दमोह, (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में बैंक के एटीएम में विस्फोट करके लाखों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए इसके छह सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये से अधिक नकदी, दो देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, डेटोनेटर, तीन बाइक, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। सागर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) अनिल शर्मा ने रविवार को यहां पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान देवेन्द्र पटेल (28), जागेश्वर पटेल (27), नितेश पटेल (25), जयराम पटेल (32), राकेश पटेल (24) और परम लोधी (30) के तौर पर की गयी है।

आईजी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में दमोह, जबलपुर, कटनी, और पन्ना जिलों में वर्ष 2019 और 2020 के बीच विभिन्न बैंकों के सात एटीएम में विस्फोट करके लाखों रुपयों की चोरी करने का जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि इन पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी देवेंद्र पटेल सिविल इंजीनियर है। वह पूर्व में यूपीएससी की परीक्षा दे चुका है तथा वह लगातार टीवी पर अपराध संबंधी कार्यक्रम देखकर नई-नई पद्धति से अपराध करने का तरीका तलाशता है।

शर्मा ने बताया कि देवेंद्र के पास से 3 लाख 50 हजार के नकली नोट और नकली नोट बनाने की सामग्री भी जप्त की गई है। इसमें अलग से एक मामला दर्ज करके इसकी जांच की जाएगी कि इन नक़ली नोटों का उपयोग इनके द्वारा कहां और किस माध्यम से किया जाता था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जिलेटिन राड और डेटोनेटर किस माध्यम से और कहां से उपलब्ध होता था। इसकी भी जांच की जाएगी।

शर्मा ने रविवार को डीआईजी छतरपुर विवेक राज, डीआईजी सागर आर एस डेहरिया, एसपी दमोह हेमंत चौहान, एसपी पन्ना मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता में बताया कि इन बदमाशों द्वारा इस बात की जानकारी ले ली जाती थी कि किस एटीएम में नकद डालने वैन जा रही है। उसकी रेकी आरोपी करते थे और उस एटीएम मशीन में रात्रि में गार्ड के आने के पहले एटीएम कक्ष में प्रवेश कर कैशट्रे के पास जिलेटिन रॉड व डेटोनेटर लगा देते थे। बाद में मोटरसाइकिल की बैटरी से विस्फोट करके एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर देते थे और नकद लेकर फरार हो जाते थे तथा आपस में बराबर बांट लेते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 25 लाख 57 हजार रुपए नकद, दो देसी पिस्टल, 8 कारतूस, डेटोनेटर, 3 लाख 50 हजार के नकली नोट, कलर प्रिंटर, तीन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, जिलेटिन रॉड एवं लैपटॉप जप्त किया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को भादवि की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार करके आगे और पूछताछ कर रही है। आरोपियों से और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

टॅग्स :एटीएममध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा