लाइव न्यूज़ :

MP साइबर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फर्जीवाड़े में इस्तेमाल 7948 सिम हुए ब्‍लॉक, फेसबुक पर ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 08:18 IST

राज्य साइबर पुलिस के मुताबिक, ये सिम कार्ड फर्जी पते से लिए जाते हैं जिनकों साइबर अपराध में इस्तेमाल किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य साइबर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।पुलिस ने ऐसे करीब 7,948 फर्जी सिम कार्ड को बंद करवाया है। फेसबुक के जरिए ठगी के बाद इन अपराधियों की खुलासा हुआ था।

ग्वालियर: मध्यप्रदेश राज्य साइबर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदेश में फर्जी नाम पर सिम कार्ड जारी करवाकर साइबर अपराधों में इसका उपयोग करने वालों के सिम कार्ड को बंद करने का निर्देश विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों को दिया था, जिसके बाद एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी ने ऐसे करीब 8,000 सिम कार्ड को बंद कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश समेत हरियाणा और झारखंड के कई इलाकों में यह अपराध दिन-दहाड़े चलता है लेकिन इस मामले में आज तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। 

क्या कहा साइबर पुलिस अधीक्षक ने

साइबर जोन ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने वर्ष 2020 में साइबर पुलिस जोन ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फेसबुक पर विज्ञापन के जरिये एक कार खरीदने का ऑफर मिला था और फिर फोन पर बात हुई, जिसमें 1.75 लाख रुपए उससे कार के एवज में लिए गए लेकिन कार नहीं मिली। 

फर्जी पते पर लिए जाते हैं सिम

अग्रवाल ने कहा कि इस शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की और यह तथ्य निकलकर आया कि जिस फोन से रुपए मांगे गए थे, वो सिम किसी अन्य नागरिक के पहचान दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी तरीके से जारी कराया गया था और आरोपी इसका इस्तेमाल ठगी में करते थे। 

8 आरोपियों के खिलाफ शुरू हुई वैधानिक कार्रवाई

अग्रवाल ने बताया कि विवेचना के बाद फर्जी सिम जारी करने की प्रक्रिया में संलिप्त आठ आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, विवेचना टीम ने आरोपियों की तलाश में एकत्र किये गये डाटा के विश्लेषण पर पाया कि प्रकरण में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों के उपयोगकर्ताओं ने विगत एक वर्ष की अवधि में लगभग 20,000 मोबाइल नंबरों को प्रयोग किया। 

7,948 सिम कार्ड कराए गए बंद

अग्रवाल ने बताया कि इन नंबरों को संदिग्ध मानते हुए इन्हें जारी करने वाली विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों - वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल एवं बीएसएनएल- को इन नंबरों के दोबारा सत्पापन के लिए लिखा गया, जिसके बाद वोडाफोन-आइडिया ने कार्रवाई करते हुए करीब 7,948 सिम को बंद कर दिया। अधिकारी ने कहा कि इतनी बड़ी तादात में सिम कार्ड बंद कराये जाने का यह संभवतः पूरे देश में अपनी तरह का पहला मामला है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshCyber Crime Police StationPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास