लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः चाचा ने तीन साल की भतीजी के साथ चाकलेट देने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2022 16:30 IST

बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचाकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।बच्ची रोते हुए घर पहुंची तब पूछने पर उसने अपनी मां को सारी जानकारी दी।पीएचसी में बच्ची के भर्ती होने के बाद चिकित्सक ने इस घटना की जानकारी दी।

पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में पट्टीदारी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रिश्ते के चाचा द्वारा एक तीन वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं आरोपित युवक रामबाबू महतो का पुत्र बागड महतो फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरवाजे पर खेल रही बच्ची को बगल के रहनेवाले चाचा बागड ने उसे चाकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

करीब घंटेभर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तब पूछने पर उसने अपनी मां को सारी जानकारी दी। बच्ची के पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। दुष्कर्म की घटना से बच्ची रक्तरंजित अवस्था में थी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर संग्रामपुर पीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

बच्ची को आठ टांके लगे हैं। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि शनिवार की शाम वह खाना बना रही थी। उसी दौरान उसके पट्टीदारी के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में संग्रामपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी देर से दी और पहले आपस में ही बैठकर मामला सुलझाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पीएचसी में बच्ची के भर्ती होने के बाद चिकित्सक ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। वही आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली