लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः ऑटो पर बालू लदा ट्रक पलटा, हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2022 19:30 IST

बिहार में मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मामला है। मृतकों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। हादसे में ऑटो पर बालू लदा ट्रक पलट गया, जिसमें 12 लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार के तथा सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को वहां से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

पटनाः बिहार में मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी स्थान के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में एक ऑटो पर बालू लदा ट्रक पलट गया, जिसमें 12 लोग सवार थे।

 

सभी एक ही परिवार से जुड़े लोग थे। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार के तथा सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को वहां से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाने के लिए क्रेन को बुलाया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर परिवार के सदस्य देवी मंदिर में शिव चर्चा करने जा रहे थे।

इसी दौरान हाइवे पर ऑटो और बालू लदे ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में राजेपुर के रघुनाथ साह की पत्नी, पुत्री, पोता, समधन की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सभी मृतकों को सरकार की ओर से पांच पांच लाख रुपये निकटतम आश्रितों को देने की घोषणा की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट