लाइव न्यूज़ :

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया वायरल, कोचिंग जाना छोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2021 18:14 IST

बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका थाना का मामला है. घटना पिछले 15 नवंबर की बताई गई है. शिक्षक व छात्रा दोनों एक ही गांव के हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमां ने आरोपित शिक्षक कोचिंग संचालक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.फोटो को फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दूंगा.

पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका थाना क्षेत्र में गुरु ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी शिष्या (छात्रा) के साथ ने केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. शिक्षक एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाता है.

 

मामला सामने आने के बाद अब पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां ने आरोपित शिक्षक कोचिंग संचालक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो बनाकर धमकी दी कि यदि यह बात किसी से बताई तो उसके फोटो को फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दूंगा.

घटना पिछले 15 नवंबर की बताई गई है. शिक्षक व छात्रा दोनों एक ही गांव के हैं. वहीं पीड़िता की मां ने कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री नवम वर्ग की छात्रा है. वह कोचिंग संस्थान में पढती थी. पिछले 15 नवंबर को कोचिंग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने उनकी पुत्री को होमवर्क देने के बहाने कोचिंग में रोक लिया और दूसरे बच्चों का छूट्टी कर दी.

इसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान उसकी(छात्रा) की अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिया. इस दौरान दुष्कर्मी गुरु ने छात्रा को धमकी दी कि घर जाकर बताएगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. वहीं धमकी के बाद डर से बेटी इस घटना के संबंध में घर पर किसी को कोई जानकारी नहीं दी व कोचिंग जाना छोड़ दिया. 

पीड़िता की मां ने बताया कि 10 दिसंबर को उक्त शिक्षक ने उनकी पुत्री का फोटो वायरल कर दिया. इसकी जानकारी जब उन्होंने अपने पति को दी तो पति ने आसपास के लोगों को बैठाकर पंचायती करवाई. लेकिन उपरोक्त शिक्षक के अलावा कोचिंग संचालक हरिओम कुमार, उनके चाचा का लडका सखीचंद्र राम व अन्य ने पंचायती मानने से इनकार कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जहां जाना है वहां जाओ, मेरा कुछ नहीं होगा. कोचिंग संचालक व शिक्षक अपना गलती मानने से इनकार कर उल्टे जान मारने की धमकी देने लगे.

छात्रा की हत्या करवाने की धमकी भी दिया गया. पीड़िता की मां ने ढाका थाना में आवेदन देकर कोचिंग संचालक, शिक्षक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर