Motihari Rape Case: 12 साल की नाबालिग का अपहरण कर चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन देकर करते रहे हैवानियत, 9 मई को बहला-फुसलाकर किया अगवा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2024 15:22 IST2024-05-15T15:21:50+5:302024-05-15T15:22:32+5:30

Motihari Rape Case: घटना में पीड़िता को आरोपियों ने नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लड़कों ने नाबालिग लड़की को 9 मई को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

Motihari Rape Case Kidnapped 12-year-old minor 2 men gang rape her 4 days injected drugs subjected brutality coaxed her and kidnapped her May 9 | Motihari Rape Case: 12 साल की नाबालिग का अपहरण कर चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन देकर करते रहे हैवानियत, 9 मई को बहला-फुसलाकर किया अगवा

सांकेतिक फोटो

Highlightsदोनों लड़कों ने पीड़िता को रक्सौल के बाईपास पर स्थित चप्पल फैक्ट्री के पास एक मकान में बंदी बनाकर रखा। होश आता था तो आरोपियों के द्वारा फिर इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया जाता था।दौरान पीड़िता ने चीख-चीख कर आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही।

Motihari Rape Case: बिहार के पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। घटना में पीड़िता को आरोपियों ने नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लड़कों ने नाबालिग लड़की को 9 मई को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

दोनों लड़कों ने पीड़िता को रक्सौल के बाईपास पर स्थित चप्पल फैक्ट्री के पास एक मकान में बंदी बनाकर रखा। जहां उसको नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसे जब होश आता था तो आरोपियों के द्वारा फिर इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया जाता था। इस दौरान पीड़िता ने चीख-चीख कर आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही।

लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और 4 दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदों ने रविवार (12 मई) की शाम को पीड़िता को रामगढ़वा में छोड़ दिया। अपराधियों की ओर से पीड़ित परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी एक रिश्तेदार ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स से काफी ब्लीडिंग की वजह से मुजफ्फरपुर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है।

Web Title: Motihari Rape Case Kidnapped 12-year-old minor 2 men gang rape her 4 days injected drugs subjected brutality coaxed her and kidnapped her May 9

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे