लाइव न्यूज़ :

Motihari: दो लड़कियों के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और गांव वालों ने लाठी-डंडे से किया हमला, एसआई सोनू कुमार का सिर फूटा और होमगार्ड जवान घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2024 17:07 IST

Motihari: पुलिस टीम पर परिजनों और गांव वालों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और सिर भी फट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।एसपी का दावा है कि किसी भी हालत में खोज कर ही दम लेंगे।

Motihari:बिहार में पुलिस पर हमले का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाने इलाके के पूर्वी सरिया पंचायत में दो लड़कियों के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और गांव वालों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और सिर भी फट गया है। बचाव में जब पुलिस वालों ने सरकारी पिस्टल निकाली तो उसे लोग छीनने की कोशिश करने लगे। पुलिस वालों ने जब विरोध किया तब पिस्टल छीनने में सफलता लोगों को नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। एसपी का दावा है कि किसी भी हालत में वो अपहर्ता को खोज कर ही दम लेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी पुलिस पर हमला किया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस पर हमला करने वालों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस टीम पर किए गए हमले से कई जवानों के सिर फट गए और वो बुरी तरह घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि पुलिस इस गांव के शंभू भगत के बेटे को गिरफ्तार करने गई थी, जिस पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। लेकिन, युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर पुलिस की जमकर पिटाई कर दी जिसमें एसआई सोनू कुमार का सिर फूट गया। वहीं होमगार्ड जवान मुन्ना पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार पहाड़पुर में दो लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक लड़की को बेतिया से बरामद कर लिया गया। वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस पहाड़पुर इलाके के सरिया पंचायत वार्ड नंबर 3 पहुंची थी, जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। लेकिन, युवक का गिरफ्तार होना उनके परिजनों को अच्छा नहीं लगा।

इसलिए परिजनों ने लाठी डंडे से पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। बता दें कि हाल के दिनों में पुलिस टीम पर हमले का दौर तेज हो गया है। अररिया जिले में पुलिस पर तीर से हमला कर दिया गया था, जिसमें एक महिला एसआई के चेहरे में तीर घुस गया था। वहीं पटना में पुलिस टीम की गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए गए थे। ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली