लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएफआई सचिव रियाज मारूफ, बाजार में खरीद रहा था मछली, हर बार चकमा देकर हो रहा था फरार, ऐसे धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2023 15:24 IST

रियाज की गिरफ्तारी की पुष्टि पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी चकिया के सुभाष चौक से की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस फिलहाल उससे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। फुलवारी टेरर मॉडल के बाद इसका नाम सामने आया था, इसके बाद इस पर जांच एजेंसियों की नजर थी।रियाज की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी गई है।

पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले में चकिया पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के राज्य सचिव रियाज मारूफ को गिरफ्तार कर लिया है। पीएफआई के इस राज्य सचिव की तलाश एटीएस और एनआईए की टीमों को काफी दिनों से थी।

रियाज की गिरफ्तारी की पुष्टि पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी चकिया के सुभाष चौक से की गई है। पुलिस फिलहाल उससे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार फुलवारी टेरर मॉडल के बाद इसका नाम सामने आया था, इसके बाद इस पर जांच एजेंसियों की नजर थी।

रियाज की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी गई है। रियाज मारूफ को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए और एटीएस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जा रहा था। सूत्रों के अनुसार रियाज को बेटा हुआ है। जश्न और पार्टी मनाने के लिए वह सुभाष मार्केट में मछली खरीदने गया था।

इसकी गुप्त सूचना एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली। एसपी ने तत्काल चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह और चकिया पुलिस को अलर्ट करते हुए निर्देश दिए। चकिया डीएसपी और स्थानीय थाना की पुलिस ने सादी वर्दी में सुभाष चौक से रियाज मारुफ उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि एनआईए की टीम ने कई बार रियाज मारूफ की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। फरारी के बावजूद रियाज अक्सर अपने घर पर रहता था, लेकिन कोई इसकी सूचना पुलिस को नहीं देता था।

यहां तक कि फरारी के दौरान ही रियाज ने चुनाव कैम्पेनिंग कर चकिया नगर परिषद के वार्ड 13 से अपनी भाभी रजिया खातून को नगर पार्षद का चुनाव भी जितवाया था। आरोप है कि फरारी के दौरान रियाज पीएफआई को लगातार मजबूत बनाने में जुटा रहा। उसने चकिया और मेहसी के अलावा आसपास के बहुत से युवाओं को संगठन में जोड़कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीएनआईएBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस