लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः एनआईए ने की कार्रवाई, पीएफआई सरगना समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2023 16:24 IST

गृह मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में आतंकवादी समूहों से संबंध रखने और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने पीएफआई से जुड़े करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया है।चकिया व मेहसी में छापेमारी कर पीएफआई के संदिग्धों को हिरासत में लिया है।पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है।

पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएफआई सरगना समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो जारी कर कहा था कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद नहीं तो श्रीराम मंदिर भी नहीं होने की बात की थी। साथ ही उन लोगों ने श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी।

 

मामला सामने आते ही एनआईएपटना की टीम ने स्थानीय पुलिस की सहयोग छापामारी कर इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में पीएफआई सरगना रियाज मारूफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रेयाज मारूफ का नाम पिछले दिनों पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के ट्रेनिंग सेन्टर चलाने के खुलासा में सामने आया था, जिसके बाद एनआईए की पटना लखनऊ और दिल्ली की टीम ने चकिया के कुंअवा गांव में छापामारी किया था। लेकिन रेयाज मारूफ हत्थे नहीं आया था।

एनआइए और जिला पुलिस ने शनिवार को जिले के चकिया व मेहसी में छापेमारी कर पीएफआई के संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी और पुलिस अलग-अलग थानों में सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है।

जिसके बाद एनआईए आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एनआईए ने मामले में जिला पुलिस से सहयोग मांगा था। किस मामले में छापेमारी हुई है, उसका कारण बताना मुश्किल है। वहीं हिरासत में लिए गए तीनों का नाम बताने से पुलिस परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्वी चम्पारण का चकिया देशविरोधी ताकतों का शरणस्थली बनाता जा रहा है।

हिंदुओ के आस्था और देश की समृद्धि का प्रतीक बने अयोध्या के निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को उड़ाने की साजिश का चकिया के कुंअवा गांव में रचने का खुलासा हुआ है। एनआईए को मिली सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह टीम मोतिहारी पहुंची और यहां आने के साथ स्थानीय पुलिस के साथ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई।

इस क्रम में चकिया नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की गई। हालांकि, वह नहीं मिला। वहीं, इसी थानाक्षेत्र के कुंअवा से इंटर के छात्र दानिश को पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त मेहसी थानाक्षेत्र के इमाम पट्टी से अन्य संदिग्ध युवकों को भी पुलिस ने उठाया है।

कहा जा रहा है कि 31 जनवरी को नेपाल के जनकपुर धाम के गंडकी नदी से चली शालिग्राम पत्थर को पूर्वी चम्पारण के रास्ते अयोध्या ले जाया गया। पूर्वी चम्पारण के चकिया होकर शालिग्राम के गुजरते समय सोसल मीडिया फेसबुक पर वीडियो कॉल कर बदला लेने का वीडियो सामने आया था। जिसमे अयोध्या में बाबरी मस्जिद नहीं तो श्रीराम मंदिर भी नही होने की बात कहते हुए श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPFIएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई