शादी के महज 48 घंटे के भीतर नई नवेली दुल्हन लक्की प्रेमी सुजीत संग फरार?, कॉलेज में कुछ काम है, रुको आती हूं, गहरे सदमे में दूल्हा भानु शर्मा और परिवार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2026 17:38 IST2026-02-26T17:37:21+5:302026-02-26T17:38:43+5:30

मोतिहारीः मांझार गांव निवासी भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी गांव निवासी बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की से हुई थी।

Motihari Just 48 hours after wedding newlywed bride eloped her lover Sujit Groom Bhanu Sharma his family deep shock | शादी के महज 48 घंटे के भीतर नई नवेली दुल्हन लक्की प्रेमी सुजीत संग फरार?, कॉलेज में कुछ काम है, रुको आती हूं, गहरे सदमे में दूल्हा भानु शर्मा और परिवार

file photo

Highlightsशादी समारोह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।आयोजन में खर्च किया और रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। 22 फरवरी को घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया।

मोतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले(मोतिहारी) के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मांझार गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज 48 घंटे के भीतर नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार गहरे सदमे में है, वहीं इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, मांझार गांव निवासी भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी गांव निवासी बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की से हुई थी। शादी समारोह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

दोनों परिवारों ने अपनी क्षमता के अनुसार आयोजन में खर्च किया और रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। बताया जाता है कि 21 फरवरी को लक्की की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। परिवार के लोगों ने नई बहू का स्वागत किया। सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन 22 फरवरी को घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया।

दुल्हन ने अपने पति से कहा कि कॉलेज में परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी कागजात का सत्यापन कराना है, इसलिए उसे कॉलेज जाना जरूरी है। उसने आग्रह किया कि उसे शहर के एलएनडी कॉलेज ले जाया जाए, जहां वह पढ़ाई करती है। पति भानु शर्मा अपनी नई नवेली पत्नी को लेकर एलएनडी कॉलेज पहुंचा।

कॉलेज के मुख्य गेट पर दुल्हन ने पति से कहा कि वह अंदर जाकर कागजात की औपचारिकता पूरी कर लेगी और थोड़ी देर में लौट आएगी। पति गेट के बाहर इंतजार करता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो भानु कॉलेज परिसर में उसे तलाशने गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पहले से ही अपने प्रेमी सुजीत को कॉलेज बुला लिया था। आरोप है कि कॉलेज के पिछले रास्ते से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब काफी देर तक दुल्हन का पता नहीं चला तो पति निराश होकर घर लौट आया और परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद बुधवार को थाने में आवेदन दिया गया। वर पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी के जेवर पहनकर गई थी और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और कुछ कीमती गहने भी लेकर चली गई। घटना के बाद से दूल्हे का परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और दुल्हन खुद भी शादी से पहले पड़ोसी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं दूल्हा भानु शर्मा ड्राइवर का काम करता है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। सामाजिक दबाव और लोकलाज के कारण दूल्हा घर से बाहर निकलने में भी संकोच कर रहा है।

कुछ लोग उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं, जिससे परिवार की पीड़ा और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।

Web Title: Motihari Just 48 hours after wedding newlywed bride eloped her lover Sujit Groom Bhanu Sharma his family deep shock

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे