लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः आईसीआईसीआई बैंक से 40 लाख रुपये लूटकर फरार, हथियार के बल पर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लिया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2023 18:03 IST

बिहारः चकिया में बाइक सवार हथियारबंद पांच अपराधियों ने दिनदहाड़े आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में घुसकर 40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहथियार के बल पर बैंक के कर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लिया।लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पटनाः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसी कडी में पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) में बेखौफ अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक को अपना निशाना बनाया और 40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चकिया में बाइक सवार हथियारबंद पांच अपराधियों ने दिनदहाड़े आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में घुसकर 40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। हथियार के बल पर बैंक के कर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लिया फिर लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वही सूचना मिलते ही मौके पर मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा भी पहुचे और मामले की जाँच करने में जुट गए हैं। साथ ही पुलिस द्वारा सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियो कि पहचान कि जा सके। इधर बैंक अधिकारी भी घटना के बाद कुछ खुल कर नहीं बता पा रहे हैं कि कुल कितना का लूट हुआ है। हांलाकि उन्होंने अनुमान लगाया कि लगभग 40 लाख कि लूट हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली