लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी में पकड़ा गया सीबीआई का फर्जी एसपी, जाली पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र के आधार पर करता था ठगी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2021 19:07 IST

बिहार में मोतिहारी जिले के गोविंदगंज के रढ़िया पंचायत के राजेपुर गांव का मामला है. विदेशी कागजात सहित मुहर भी बरामद हुई है, जिसकी जांच चल रही है.

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदगंज थाना पुलिस ने देर शाम अमूल्य के घर पर छापा मारा. अमूल्य खुद को सीबीआई का एसपी बताकर ठगी करता था. फर्जी सीबीआई एसपी का कार्ड दिखाकर पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर ठगी का भी करने लगा.

पटनाः बिहार में इन दिनों जालसाज बहुत ज्यादा सक्रिए हो गए हैं. इसी कड़ी में मोतिहारी जिले के गोविंदगंज के रढ़िया पंचायत के राजेपुर गांव से सीबीआई का एक फर्जी एसपी की गिरफ्तारी हुई है.

पुलिस ने गिरफ्तार फर्जी आईपीएस अधिकारी अमूल्य कुमार के पास से फर्जी पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र सहित कई आवश्यक कागजात जब्त किये गए हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर गोविंदगंज थाना पुलिस ने देर शाम अमूल्य के घर पर छापा मारा. जिसमें विदेशी कागजात सहित मुहर भी बरामद हुई है, जिसकी जांच चल रही है.

अमूल्य खुद को सीबीआई का एसपी बताकर ठगी करता था. उसने फर्जी तरीके से सीबीआई एसपी बनकर इसी जिला का फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवाया था. अमूल्य का परिवार मोतिहारी में रहता है. उसकी शिक्षा मोतिहारी व नेपाल में हुई है. उसके पिता का नेपाल में मंडी का अच्छा कारोबार है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार फर्जी सीबीआई एसपी अमूल्य ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि अपने माता-पिता के मान मर्यादा व सोहरत व समाज मे धौस जमाने को लेकर फर्जी ढंग से सीबीआई एसपी बनकर इसी जिला का फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवाया. वहीं फर्जी सीबीआई एसपी का कार्ड दिखाकर पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर ठगी का भी करने लगा.

सूत्रों की मानें तो फर्जी सीबीआई एसपी का नियुक्ति पत्र और कार्ड दिखाकर जिला के ही एक गांव में मोटी रकम दहेज व लग्जरी गाड़ी तय कर शादी भी ठीक हुआ था. अमूल्य ने अरेराज सीओ और मलाही थाना को भी सीबीआई एसपी का कार्ड दिखा कर गलत ढंग से एक कार्य को लेकर दबाव बनाया था.

बताया जा रहा है कि अमूल्य ने मोतिहारी एएसपी व अरेराज तत्कालीन डीएसपी से गोविंदगंज व मलाही पुलिस पर काम नहीं करने व अच्छा व्यवहार नहीं करने को ले शिकायत भी कर चुका है. इसके बाद से गोविंदगंज पुलिस ने अमूल्य की कुंडली खांगलने में जुटी थी, इस दौरान कुछ और मामले का खुलासा हुआ है. हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर