लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः अपराधियों ने दिनदहाड़े कोर्ट के पेशकार को मारी गोली, मौत, परिसर में हड़कंप, छापेमाारी शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2022 17:12 IST

अपराधियों ने अरेराज में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के पेशकार संजय ठाकुर को अपराधियों ने तीन गोली मारी। गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई।पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी सहित वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुटी है। डीएसपी रंजन कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पटनाः बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी किसी भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में नही हिचक रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) जिले के अरेराज में आज अरेराज कोर्ट के गेट पर दिनदहाड़े एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोतिहारी की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने अरेराज में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के पेशकार संजय ठाकुर को अपराधियों ने तीन गोली मारी। गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

गोली की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब साढे़ 10 बजे की है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ छापेमाारी शुरू कर दी है। संजय को सीने में एक जगह और बांह में दो जगह कुल तीन गोलियां लगी हैं। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। डीएसपी रंजन कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी सहित वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली