लाइव न्यूज़ :

10वीं की छात्रा से स्कूल निदेशक ने किया दुष्कर्म, डरा-धमकाकर दो सालों से कर रहा था यौन शोषण

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2021 14:22 IST

बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका थाना इलाके के सिकरहना में नाबालिग छात्रा के साथ रेप की घटना हुई. आरोप है कि स्कूल के निदेशक ने बच्ची के साथ दो साल से कुकर्म कर रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी फरार है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल पर हमला कर तोड़फोड़ की.छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है. निदेशक की गिरफ्तारी के लिये ढाका स्थित आवास व मोतिहारी में छापेमारी की गई.

पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका थाना इलाके के सिकरहना से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है.

यहां 10वीं की छात्रा के साथ करीब 2 साल से स्कूल के निदेशक के द्वारा डरा-धमका कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब किसी ने दुष्कर्म का मैसेज वायरल कर दिया. इस घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल पर हमला कर तोड़फोड़ की.

अबतक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है

फिलहाल पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है. इसबीच आरोपी निदेशक अब फरार हो गया है. इस मामले में सिकरहना के डीएसपी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी ने बताया कि निदेशक की गिरफ्तारी के लिये ढाका स्थित आवास व मोतिहारी में छापेमारी की गई. लेकिन अबतक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

निदेशक के एक परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. छात्रा को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है. प्राइवेट स्कूल के निदेशक के द्वारा अपने ही स्कूल की छात्रा से इस घिनौनी हरकत को दो साल से अंजाम दे रहा था. पीड़ित नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया है कि जब वह आठवीं में पढ़ती थी तो स्कूल के निदेशक आबिद खान अपनी बहन के माध्यम से कार्यालय में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे. मना करने पर वे नहीं मानते थे.

निदेशक के द्वारा कार्यालय में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया

लोकलाज के कारण यह बात उसने अपने माता-पिता से नहीं कही थी. इसी बीच निदेशक के द्वारा कार्यालय में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा धमकी दी गई कि इस बात की जानकारी किसी को दी तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद शारीरिक संबंध स्थापित करने का सिलसिला निदेशक के द्वारा जारी रहा. 

पीड़िता ने बताया कि इससे वह बुरी तरह टूट चुकी थी. लेकिन किसी तरह छात्रा ने निदेशक के द्वारा छात्रा को काफी तंग किये जाने की बात को अपने भाई से बताई. जिसके बाद निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया. वहीं वायरल मैसेज के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशितों ने स्कूल पर धावा बोलते हुए तोड़फोड़ कर दिया.

इधर स्कूल में भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है. पुलिस भी अपराधी को पकड़ने में जुटी हुई है. बताया जाता है कि छात्रा के साथ निदेशक के द्वारा अश्लील हरकत किये जाने का किसी ने लाइव वीडियो 10 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल किया. लाइव वीडियो देखने के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल पर धावा बोल दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली