व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2026 18:21 IST2026-02-25T18:18:23+5:302026-02-25T18:21:22+5:30

मोतिहारीः  आरोपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाने की व्यवस्था की जाती थी।

Motihari 4 women sex racket including main gang leader Nandlal arrested prostitution gang busted bihar police Sending pictures girls WhatsApp liking sending money QR code | व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

सांकेतिक फोटो

Highlightsमोतिहारीः पसंद होने के बाद भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाता था।मोतिहारीः लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था।मोतिहारीः पुलिस ने सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा।

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने एक बड़े संगठित देह व्यापार गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार महिलाओं को पकड़ा है। यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। दरअसल, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र में संगठित सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। बताया जाता है कि पुलिस जांच में सामने आया कि नंदलाल नामक व्यक्ति इस रैकेट का संचालन कर रहा था। वह ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था। पसंद होने के बाद भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाता था।

आरोपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाने की व्यवस्था की जाती थी। पुलिस ने सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कई लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और सौदे की बात की। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में नंदलाल ने बताया कि सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर रहती थीं। फोन पर सौदा तय होने के बाद उन्हें ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था। उसके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिलाओं ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से इस रैकेट का संचालन कर रहा था। उसने बताया कि एक टीवी कार्यक्रम देखकर उसे इस तरह से काम करने का विचार आया। एक ही स्थान पर धंधा चलाने के बजाय वह ग्राहकों के घर पर महिलाओं को भेजता था,

जिससे अधिक कमाई होती थी और पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Web Title: Motihari 4 women sex racket including main gang leader Nandlal arrested prostitution gang busted bihar police Sending pictures girls WhatsApp liking sending money QR code

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे