लाइव न्यूज़ :

मां ने किया बेटे का सौदा, तीन माह के मासूम को 50000 रुपये में बेचा, घटना को छिपाने के लिए पुलिस को अपहरण की फर्जी कहानी बताई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2021 14:24 IST

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के इलाहीबाग क्षेत्र की सलमा खातून ने अपने तीन महीने के बेटे के अपहरण की सूचना रविवार शाम को पुलिस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रविवार शाम दो घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ निकाला।लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला ने उसके बेटे को छीन लिया और एक कार में फरार हो गई।

गोरखपुरः गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन महीने के बेटे को 50 हजार रुपये में अपनी परिचित महिला को बेच दिया और घटना को छिपाने के लिए पुलिस को अपहरण की फर्जी कहानी बता दी।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रविवार शाम दो घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ निकाला और दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार गोरखनाथ थाना क्षेत्र के इलाहीबाग क्षेत्र की सलमा खातून ने अपने तीन महीने के बेटे के अपहरण की सूचना रविवार शाम को पुलिस को दी।

उसने पुलिस को बताया कि रसूलपुर इलाके में शहनाई मैरिज हॉल के पास लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला ने उसके बेटे को छीन लिया और एक कार में फरार हो गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) सोनम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया, “जिस तरह से बच्चे की मां अपने बयान बदल रही थी और अपहरण की कहानी बता रही थी, वह संदिग्ध था और जब पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि मां ने अपने बेटे को अन्य महिला को सौंप दिया, जो बच्चे को लेकर एक ई-रिक्शा में चली गई।

उन्होंने बताया कि फुटेज की मदद से पुलिस ने दूसरी महिला का पता लगाना शुरू किया और हुमायूंपुर रोड से बच्चे को बरामद कर लिया गया। बच्चे का पिता कचरा बीनने का काम करता है। अत्यधिक गरीबी के कारण महिला ने अपने बेटे को बेच दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर