मां ने 25 साल के जवान बेटे को मार डाला, घी-मसालों से भूनी हड्डियां, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 12, 2020 19:06 IST2020-12-12T19:01:03+5:302020-12-12T19:06:44+5:30

इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने तंत्र विद्या के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है।

Mother kills 25-year-old young son, bones roasted with ghee and spices, know the whole matter | मां ने 25 साल के जवान बेटे को मार डाला, घी-मसालों से भूनी हड्डियां, जानें पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsइस मामले में अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।इस मामले में पुलिस ने अर्जुन की मां गीता और उसके छोटे भाई विदुर को गिरफ्तार किया है।

कोलकता: कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 25 साल के जवान बेटे की निर्ममता से हत्या कर शव को घी, कपूर और मसालों के साथ जला दिया। इसके बाद हड्डियों को घर की छत पर फेंक दिया। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने तंत्र विद्या के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आरोपी ने बेटे के सिर पर किया था हमला

इस मामले में पुलिस ने अर्जुन की मां गीता और उसके छोटे भाई विदुर को गिरफ्तार किया है। गीता और विदुर ने जादू टोना के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को जादू टोना वाले कमरे से एक बड़ी कढ़ाई और जले के निशान मिले हैं। टाइम्स नाऊ ने बताया कि पुलिस को मौके से खून से सना हुआ एक पत्थर भी मिला।

पिता अनिल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का नाम गीता माहेनसरिया है। उसका अपने पति अनिल के साथ विवाद चलता है। कई सालों से दोनों अलग रहते हैं। यह घटना उस वक्त प्रकाश में आई, जब कई दिनों तक बड़े बेटे अर्जुन (25) से संपर्क नहीं होने पर पिता अनिल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दो मंजिला मकान में एक पुरुष की आधी जली हड्डियों के अवशेष बरामद किए-

बिधाननगर ईस्ट थाने के पुलिसकर्मियों ने एजे ब्लॉक स्थित दो मंजिला मकान में एक पुरुष की आधी जली हड्डियों के अवशेष बरामद किए। आरोपी मां गीता और छोटे बेटे विदुर (22) को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। घटनास्थल से एक बड़ी कड़ाही, जले मास्क बरामद हुए। खून से सना एक पत्थर भी मिला, जिससे हत्या को अंजाम दिया गया। जलाने के बाद बची हड्डी को तौलिए में लपेट कर छत तक लाया गया।

आरोपी गीता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया-

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी गीता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि जलने की बदबू को कम करने के लिए कपूर, घी, मसालों का इस्तेमाल किया गया। हत्या, षड्यंत्र, आपराधिक साजिश सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों के मानसिक स्वास्थ्य का चेकअप करने का आदेश दिया है। पुलिस ने हड्डियों के सैंपल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। वहीं फॉरेन्सिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

Web Title: Mother kills 25-year-old young son, bones roasted with ghee and spices, know the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे